गुरु नानक कॉलेज, धनबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं इकाई-2 के संयुक्त तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजना दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. दलजीत सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. दीपक कुमार ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां तथा अन्य अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
30-May-2026
11:30 AM
30-May-2026
1:30 PM
Guru Nanak College Dhanbad
Bhuda Campus, Rani Road, Barmasia, Dhanbad, Jharkhand
No Image
No Image
Name |
Phone No |
|
|---|---|---|
Prof. Daljeet Singh |
7979703586 |
daljeet.manpreet@gmail.com |
New user? Register now