Go back
profile picture

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य योग जागरूकता, योग कार्यशाला, ध्यान सत्र एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन।

About

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा दिनांक 17 जून 2026 से 21 जून 2026 तक योग जागरूकता एवं योगाभ्यास संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारीगण, विद्यार्थियों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

         दिनांक 17 जून 2026 को संस्थान द्वारा स्थापित धन्वंतरि उपवन, जग्गा की बावड़ी में योगाभ्यास एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा। प्राकृतिक एवं शांत वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक शांति, एकाग्रता एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

         दिनांक 19 जून 2026 को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के ओपीडी ग्राउंड योग रैली तथा जुमबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर योग रैली के साथ -साथ जुमबा तथा योग के स्वास्थ्य लाभों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग की वैज्ञानिक उपयोगिता एवं दैनिक जीवन में उसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

        दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित जंतर-मंतर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र/छात्राएं  सहभागिता करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी एक साथ योगाभ्यास कर योग के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देंगे। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ समाज की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में योग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना तथा "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की भावना को जन-जन तक पहुँचाना मुख्य उद्देश्य है। राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Activity Date

Start Date

17-Jun-2026

Start Time

5:30 AM

End Date

21-Jun-2026

End Time

11:00 AM

Event Time Table

17-Jun-2026

Wednesday

5:30 AM

19-Jun-2026

Friday

5:30 AM

21-Jun-2026

Sunday

5:30 AM

Event Partner

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर

Event Location

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर , जोरावर सिंह गेट, आमेर रोड, Jaipur, Rajasthan

Event Gallery

Event Organizers

Name

Phone No

Email

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर

8607598195

nssnia487@gmail.com

New user? Register now