दिनांक 16 अप्रैल 2026 को सनबीम वुमेंस कॉलेज वरुणा,वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना, शाखा की छात्राओं द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत “मातृ एवं शिशु पोषण और मस्तिष्क विकास के लिए प्रारम्भिक प्रोत्साहन” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के समुचित पोषण तथा उनके मानसिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा कार्यक्रम की वक्ता डॉ मनीषा सिंह, आचार्य मनोविज्ञान ने अपने संबोधन में आस पास की सामान्य महिलाओं को कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच माँ और शिशु दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शिशु के जीवन के पहले 1000 दिन उसके शारीरिक और मस्तिष्क विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋषि कुमार साहू ने संतुलित आहार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का सही संतुलन बच्चों की सीखने की क्षमता और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। उन्होंने माताओं को स्थानीय व सस्ते खाद्य पदार्थों जैसे दाल, हरी सब्जियाँ, दूध, अंडा आदि को आहार में शामिल करने की सलाह दी । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कुपोषण के दुष्परिणाम, उसके समाधान पर प्रभावी संदेश दिया और बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम कि जागरूकता प्रकाश डाला ।
साथ हीं छात्राओं ने आस पास की सामान्य महिलाओं को पोषण पोटली भी प्रदान की। आस पास के चिकित्सालयों में भी लोगों से बात की और पोषण पोटली वितरित किए।
08-Jun-2026
10:30 AM
23-Jun-2026
9:30 PM
NSS Unit, Sunbeam Women'S College Varuna Varanasi
College Premise and Districts Hospitals, Varanasi, Uttar Pradesh
Name |
Phone No |
|
|---|---|---|
NSS Unit Sunbeam Women's College Varuna |
9026274319 |
rishiupcollege@gmail.com |
Image
New user? Register now