आज राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्ल्यू वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवक छात्राएं एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौम्या शर्मा ने बताया कि इस से पूर्व स्वयंसेविकाओं ने शिवाला घाट पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका प्रोफेसर शुभलक्ष्मी त्रिपाठी ने छात्राओं को एवं सभी योगाभ्यासियों को विभिन्न प्रकार के योग एवं प्राणायाम से परिचित कराया। इस अवसर पर छात्राओं सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भ्रामरी, हनुमान दंड जैसे अनेक प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर वृजकिशोर त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्राओं एवं अध्यापकों ने प्रतिदिन योग करने हेतु शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर उमा श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश कुमार तिवारी, डॉ. साधनाअग्रवाल, डॉ. संजय खरवार , डॉ. श्वेता सिंह, वरिष्ठ सहायक श्री निरंजन पांडे, हरेकृष्ण, दुर्गा, रामकृत आदि उपस्थित रहे।
21-Jun-2026
7:00 AM
21-Jun-2026
10:00 AM
Ministry of Youth Affairs and Sports
Varanasi, Uttar Pradesh
No Image
No Image
Name |
Phone No |
|
|---|---|---|
Dr. Soumya Sharma |
9999154231 |
soumyasharma21@gmail.com |
New user? Register now