Go back
profile picture

International Yoga Day 2026

About

ओरिएंटल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)" थीम पर उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 60 स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में करुणा धाम आश्रम, भोपाल से पधारे डॉ. अखिलेश रायज़ादा उपस्थित रहे। उन्होंने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने ध्यान, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया, जिनमें वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पद्मासन तथा शवासन प्रमुख रहे। प्रशिक्षक द्वारा प्रत्येक योगासन की सही विधि एवं उससे प्राप्त होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अनुशासित एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, सक्रिय एवं सकारात्मक जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर ओ.जी.आई., एच.आर. विभाग, डीएसडब्ल्यू ओ.जी.आई., सभी निदेशकगण, कार्यक्रम अधिकारी एवं संकाय सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं प्रभावी बनाया।

Activity Date

Start Date

21-Jun-2026

Start Time

6:50 AM

End Date

21-Jun-2026

End Time

8:48 AM

Event Time Table

21-Jun-2026

Sunday

6:50 AM

Event Partner

करुणा धाम आश्रम, भोपाल से पधारे डॉ. अखिलेश रायज़ादा

Event Location

OGI Basketball Ground, Bhopal, Madhya Pradesh

Event Speakers

6a3801dc24d40164028.jpeg

डॉ. अखिलेश रायज़ादा

Chief Guest

Event Gallery

Event Resources

Event Organizers

Name

Phone No

Email

Dr Sonendra Gupta

9893455006

sonendragupta@oriental.ac.in

Apply with File Upload

Image

New user? Register now