Go back
profile picture

International Yoga Day

About

गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पूरनपुर (पीलीभीत) में आज दिनांक 21 जून 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग दिवस की शपथ के साथ हुआ। गौरव पाण्डेय ने स्वयंसेवकों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। विद्यार्थियों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।" राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि "योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की संपूर्ण जीवन-पद्धति है। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य भी युवाओं में सेवा, अनुशासन और स्वस्थ जीवन के संस्कार विकसित करना है, जिसमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।" डॉ. अरविंद दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "योग तनावमुक्त जीवन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।"

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश देते हुए किया गया।

Activity Date

Start Date

21-Jun-2026

Start Time

6:00 AM

End Date

21-Jun-2026

End Time

7:35 AM

Event Time Table

21-Jun-2026

Sunday

6:00 AM

Event Partner

ministry of youth affairs and sports

Event Location

Ganna Krishak Mahavidyalaya, Pooranpur (Pilibhit), Pilibhit, Uttar Pradesh

Event Speakers

6a374c65a0689163878.jpg

Dr. Sudhir Kumar Sharma

Speaker

Event Gallery

Event Resources

Event Organizers

Name

Phone No

Email

Dr. Mridula Sharma

8859837850

mridulasharma228220@gmail.com

Apply with File Upload

Video, Image

New user? Register now