09.09.2025
मुख्त्यार सिंह मैमोरियल पी. जी. कॉलेज बहबलपुर में गत दिवस एन.एस.एस. व रैडक्रॉस व पंजाब केसरी के सहयोग से विशाल रक्तदान कैंप लगाया गया I इस कैंप का उद्देश्य रक्तदान जैसे महानकार्य के बारे में जागरूकता फैलाना और स्वैच्छिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। महाविद्यालय के विद्यार्थियों, आसपास के ग्रामीणों, समाज सेवियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक आगे आकर रक्तदान किया। रक्तदान कैम्प में श्री सिद्दान्त जैन आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद ने विशेष रूप से शिरकत की साथ ही बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, डॉ वीरेंद्र सिवाच बीजेपी जिला अध्यक्ष परवीन जोड़ा, पूर्व प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा शिरकत की और रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहित किया I महाविद्यालय प्रबंधक समिति के चेयरमैन डॉ. हरमिंदर सिंह ने कैंप को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, डॉक्टरों की टीम, एन.सी.सी. कैडेट्स व एन.एस.एस. स्वंयसेवकों का धन्यवाद किया I इस रक्तदान कैंप में लगभग 58 लोगों ने रक्तदान किया I अन्त में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
09-Sep-2025
8:30 AM
09-Sep-2025
4:00 PM
Punjab Kesari
Village Theri, Distt. Fatehabad, Fatehabad, Haryana
No Image
No Image
Name |
Phone No |
|
---|---|---|
Mukhtiar singh memorial college behbalpur |
9896157568 |
mukhtiarsingdegreecollege@gmail.com |
Image
New user? Register now